फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने फोन पर डॉ. वीके सिंह को दी बधाई, अशोक नगर से हंडिया तक हुआ स्वागत

Sun, 04 Jul 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद दूसरे दिन भी वीक सिंह का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन
prayagraj news : नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह समर्थकों का अभिवादन करते हुए। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को फोन पर बधाई दी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने वीके सिंह का हालचाल लिया और कहा कि पंचायत अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद वह प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए जुट जाएं। बताया जा रहा है कि डॉ. वीके सिंह सोमवार को डिप्टी सीएम से मुलाकात करने के लिए पूर्व विधायक दीपक पटेल के साथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात का समय मांगा गया है। 

विज्ञापन

prayagraj news : नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह समर्थकों का अभिवादन करते हुए। - फोटो : prayagraj
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के दूसरे दिन भी डॉ. वीके सिंह का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके अशोक नगर स्थित आवास पर सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। फूलमाला, बुके आदि लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात के बाद वीके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह अपने पिता देवराज सिंह का आशीर्वाद लेकर प्रयागराज से हंडिया के लिए वाहनों के लंबे काफिले के साथ बढ़े।
विज्ञापन

prayagraj news : नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह और भदोही सांसद डॉ. रमेशचंद्र बिंद का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : prayagraj
भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि अशोक नगर से  हंडिया स्थित पैतृक आवास तक पहुंचने के दौरान  तकरीबन 20 स्थानों पर उनका लोगों ने स्वागत किया। अपनी जीत से गदगद डा. वीके सिंह ने कहा कि उन्हें जिस काम के लिए चुना गया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अरुण अग्रवाल,  यमुनापार अध्यक्ष  विभव नाथ भारती,  आलोक सिंह, अजय पांडे, पीयूष रंजन निषाद, आशीष केसरवानी ,कृष्ण कुमार केसरवानी, सुरेंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें