फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी के रजिस्ट्रार पद से हटाए गए कर्नल बनर्जी

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Swami Shradhanand College
विज्ञापन
कर्नल संजीव बनर्जी को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के रजिस्ट्रार पद से हटा दिया गया है। कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) ने यह फैसला लिया है। बीओजी ने जल्द से जल्द नोटिफिकेशन करके नए रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए कहा है। नई नियुक्ति तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डॉ.आशीष कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि कर्नल संजीव ने अभी चार्ज हैंडओवर नहीं किया है।'
विज्ञापन


कर्नल बनर्जी की दिसंबर 2014 में पांच साल के लिए नियुक्ति हुई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली को लेकर लगातार विवाद रहा। इस पर उन्हें बीओजी की ओर से नोटिस भी दिया गया था। बीओजी की बैठक में उनके कार्य की समीक्षा का निर्णय लिया गया। यह जिम्मेदारी निदेशक को दी गई थी। 17 मई को दिल्ली में बीओजी की बैठक में रिपोर्ट को रखा गया। उसमें बतौर सदस्य सचिव रजिस्ट्रार भी शामिल हुए थे, लेकिन इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान वह बैठक में मौजूद नहीं रहे।

रिपोर्ट तथा अन्य पहलुओं को देखते हुए बीओजी ने कर्नल संजीव बनर्जी का अनुबंध समाप्त कर दिया है। शुक्रवार को इस आशय का आदेश भी बीओजी की ओर से जारी कर दिया गया। निदेशक प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती ने बताया कि कर्नल बनर्जी का एकेडमिक इंस्टीट्यूट में कार्य का अनुभव नहीं था। ऐसे में उनके काम को लेेकर कुछ परेशानी थी। बीओजी के निर्देश पर उनके काम की समीक्षा की गई। इसके बाद बीओजी ने यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि डॉ.आशीष कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें