डाकघर में मिलेंगी अब कई सुविधाएं
- फोटो : demo pic
चिट्ठी-पत्री से अपना नाता तोड़ने केबाद अब डाक विभाग अपनी इंटरनेट सेवाओं और सेविंग स्कीम के जरिए लोगों को आकर्षित कर रही है। डाक विभाग ‘अब तो कहीं भी और कभी भी’ के नारे के साथ लोगों के बीच है। योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय पोस्टल सेवा के एक पूर्व अधिकारी मदन पेनिया डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में डाक विभाग की अब तक की यात्रा के साथ उनके यहां उपलब्ध सुविधाओं को रेखांकित किया जा रहा है। इस फिल्म को डाक विभाग के कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा।
भारतीय डाक विभाग की पहुंच शहर के साथ दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में है। केंद्र सरकार की ओर से नवंबर में हजार एवं पांच सौ केनोट बंद किए जाने केबाद डाक विभाग ने लोगों को सुविधा प्रदाता के तौर पर आगे बढ़कर मदद की। डाक्यूमेंट्री बना रहे फिल्मकार एवं भारतीय डाक सेवा केपूर्व अधिकारी मदन पेनिया ने बताया कि वह यूपी एवं सहित देश के अन्य हिस्सों में डाक विभाग की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर फिल्म बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग के कार्यालयों में लगे टीवी सेट पर पहले इस फिल्म को दिखाया जाएगा। इसके बाद पोस्टल डिपार्टमेंट से आग्रह किया जाएगा कि इसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए किसी चैनल पर दिखाया जाए। पूर्व आईपीएस मदन पेनिया ने बताया कि उन्होनें इससे पूर्व में ऊर्जा संरक्षण पर एनीमेशन फिल्म बनाकर चुके हैं। इसके साथ स्टील इंडस्ट्री, यूएनडीपी आदि के लिए डाक्यूमेंट्री फिल्में बनाई है।