फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंकः 29 नए मरीज चिह्णित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का डंग: 29 नए मरीज फिर
विज्ञापन

चिह्नित, अब तक 737 हुए पीड़ित
प्रयागराज। डेंगू का डंक बुखार पीड़ितों के लिए खतरनाक हो गया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन डेंगू के 29 नए मरीज चिह्नित किए गए। अब तक पीड़ितों की संख्या 737 हो चुकी है। एसआरएन, बेली, कॉल्विन अस्पताल के डेंगू वार्ड पीड़ितों से फुल हैं।
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मंगलवार को बुखार पीड़ित 120 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच की गई। इनमें 29 लोगों को डेंगू पाजिटिव पाया गया। एसआरएन की मेडिसिन ओपीडी में बुखार पीड़ितों की संख्या 500 के पार रही। 17 नए मरीजों में डेंगू के लक्षण देख उनके रक्त की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण इकाई के प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा के मुताबिक डेंगू पीड़ितों घर आरआरटी टीमों को भेजकर सत्यापन और एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया है। प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के घर के आसपास के घरों में छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैनी में किशोरी की मौत डेंगू से नहीं ह्वदय घात से हुई थी। इस मामले की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें