फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : ‘आविष्कार-2022’ के दूसरे दिन छात्रों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 12 Nov 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल आर्मस्ट्रांग ने निर्माण की एक अकल्पनीय परियोजना को क्रियान्वित किया। जन भागीदारी से मणिपुर के सुदूर इलाके में 100 किलोमीटर लंबी सड़क बनाना उनकी तमाम उपलब्धियों में से एक है।
विज्ञापन
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में बोलते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित चार दिवसीय ‘आविष्कार-2022’ के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्रों ने जहां अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं ‘द मिरेकल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से चर्चित आईएएस आर्मस्ट्रांग पामे ने जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के तरीका बताए।
विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल आर्मस्ट्रांग ने निर्माण की एक अकल्पनीय परियोजना को क्रियान्वित किया। जन भागीदारी से मणिपुर के सुदूर इलाके में 100 किलोमीटर लंबी सड़क बनाना उनकी तमाम उपलब्धियों में से एक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रजत चौहान ने अपने चिर परिचित मजाकिया एवं साफ-सुथरे अंदाज में लोगों को खूब हंसाया।


हिंदी एवं अवधी लेखक पद्मश्री विद्या विंदु सिंह भी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। तकनीकी समारोह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कॉलेज के क्विज मास्टर्स ने एस्ट्रोइंग क्लब की ओर से आयोजित क्विज ऑफ एवरीथिंग के फाइनल में भाग लिया। वहीं, टेक मेडेन कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए कोडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन



निर्माण विभाग की ओर से आयोजित कोडिगो इंटरव्यू राउंड ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। दोपहर का आखिरी कार्यक्रम बहुप्रतीक्षित डोगमा था। साइबरक्वेस्ट और ओलिगोपॉली के तहत वेबस्टर एवं पिचर्स कार्यक्रमों ने छात्रों को पोडियम के लिए प्रतिस्पर्धात्मक रूप से लड़ने के लिए प्रेरित किया। शाम को पावर सर्च के तहत पूर्व निर्धारित हार्वेयर पेश किया गया। एयरोडायनामिक्स ने गार्जियन कार्यक्रम के साथ अपनी विलक्षण प्रतिभा दिखाई।


अब एप के माध्यम से बेचिए कबाड़

खिड़की पर बैठकर कबाड़ बचने वाले का टकटकी लगाकर इंतजार करने की अब जरूरत नहीं। टेक्नोक्रेट्स ने एक ऐसा एप बनाया है, जो आपको घर बैठे बता देगा कि कबाड़ खरीदने वाला घर से कितनी दूरी पर है और उस कितनी देर में आपके पास पहुंच सकता है। 


एमएनएनआईटी में आयोजित ‘आविष्कार-2022’ में टेक्नोक्रेट्स की ओर से बनाए गए ऐसे कई एप का शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। एप बनाने वालों ने बताया कि इससे कबाड़ बेचने वालों को जोड़कर उनके लिए भी आय के स्नोत बढ़ाए जा सकते हैं। फाइनल राउंड में कई अन्य एप भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें ‘लाइट गो’ एप भी शामिल रहा। यह एप एमएनएनआईटी के छात्रों ने ही तैयार किया है। 


छात्र अनंत शुक्ला, दर्पण मित्तल, हितेश मित्रुका एवं अमित राजपूत ने मिलकर यह एप तैयार किया है। अभी इस एप को एमएनएनआईटी परिसर तक ही सीमित रखा गया है। इस एप के माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि कौन सा कार्यक्रम कहां हो रहा है। यह जानकारी भी मिल जाती है कि कार्यक्रम कितने चरणों में है, आयोजन का समय क्या है और आयोजनकर्ता कौन हैं ।


छात्रों ने बताया कि भविष्य में राजनीतिक दल या अन्य संगठन भी अपने चुनावी एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों ने पालतू पशु यानी पेट्स बेचने और खरीदने के लिए भी एक एप तैयार किया है। इस एप के जरिये पता लगाया जा सकता है कि कोई पालतू पशु बिकाऊ है या नहीं, उसे कैसे खरीदा जा सकता है और इसके लिए कितना मूल्य देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें