फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव, परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग

Thu, 30 May 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एसटीएफ के छापे और पेपर आउट करने में आयोग के अधिकारियों की मिलीभगत उजागर होने के बाद भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को इविवि छात्रसंघ भवन पर बैठक कर सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक के दौरान आरोप लगाया गया कि एक तरफ आयोग की परीक्षा में लगे अधिकारी प्रश्नपत्र छपाई को लेकर आरोपों के घेरे में हैं, वहीं दूसरी ओर पीसीएस-2018 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी करने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन


आयोग पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद अब प्रतियोगी छात्रों ने जांच होने तक आयोग की सभी लिखित परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के कौशल सिंह ने कहा कि आयोग के अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ पेपर छापने का टेंडर तत्काल रद करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि 31 मई को 11 बजे लोक सेवा आयोग के गेट नंबर तीन पर गरिमा बचाओ महाआंदोलन होगा। परीक्षार्थियों ने कहा जब तक जांच पूरी नहीं होती कोई परीक्षा नहीं होने दी जाएगी। मांग करने वालों में मनोज सिंह, वैभव सिंह, इंद्रदेव मिश्र, नाजिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें