फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2018 : प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी जारी करने में आयोग ने मानी गलती

Wed, 29 May 2019 10:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नेे 30 मार्च 2019 को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 एवं सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2018 की चारों सीरीज (ए, बी, सी और डी) की उत्तर कुंजी जारी की थी। गलती से आयोग ने जो उत्तर कुंजी जारी की, वह संशोधित नहीं थी। यह उत्तर कुंजी पूर्व में 23 जनवरी 2019 को परीक्षार्थियों की आपत्ति मांगने के लिए वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। परीक्षार्थियों की ओर से आपत्ति के बाद आयोग को इस गलती का पता चला। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि गलती को सुधार लिया गया है और 29 मई को सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र एवं सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की चारों सीरीज (ए, बी, सी और डी) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी परीक्षार्थियों के लिए चार जून तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 17 जून को तय है।
विज्ञापन


संशोधित उत्तर कुंजी में प्रथम प्रश्नपत्र में सीरीज ‘ए’ से प्रश्न संख्या 21, 37, 83 और 138 को परीक्षा से हटा दिया गया है। सीरीज ‘बी’ से प्रश्न 45, 100, 133 और 149 को हटाया गया है। सीरीज ‘सी’ से प्रश्न 49, 81, 97 और 143 को हटाया गया है। इसी प्रकार सीरीज ‘डी’ से प्रश्न 11, 44, 60 और 106 को परीक्षा से हटा दिया गया है। इसी प्रकार दूसरे प्रश्नपत्र से सीरीज ‘ए’ से प्रश्न 40, 63 और 69 को हटा दिया गया है। सीरीज ‘बी’ से प्रश्न 51, 74 और 80 को हटाया गया है। सीरीज ‘सी’ से प्रश्न 54, 60 एवं 96 को व सीरीज ‘डी’ से 59, 82 एवं 88 को परीक्षा हटा दिया गया है। इस प्रकार पहले प्रश्नपत्र से कुल चार और दूसरे प्रश्नपत्र से तीन प्रश्नों को विवाद के चलते परीक्षा से हटा दिया गया है। आयोग ने इन सवालों को हटाकर प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट तैयार की है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने में गलती के बाद अब परीक्षार्थियों ने आयोग से परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच की मांग की है। परीक्षार्थियों का कहना है कि जब आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने में गलती कर सकता है तो यह कैसे मान लिया जाए कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी से जारी किया गया। पीसीएस- 2018 प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्तूबर 2018 को हुई थी। परीक्षा में पंजीकृत 835844 परीक्षार्थियों में से परीक्षा में कुल 398630 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आयोग ने पीसीएस के कुल 988 रिक्तियों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 19096, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी के 92 पदों के लिए कुल 2245 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। पीसीएस-2018 मुख्य परीक्षा के 15 दिन पहले एक बार फिर से संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें