प्रयागराज। खराब मौसम का असर शनिवार को ट्रेन संचालन पर भी पड़ा। शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन आने सभी प्रमुख ट्रेनें देरी से पहुंचीं। विलंब से आने वालीं प्रमुख ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस, दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि शामिल रहीं।
शनिवार की सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस जहां 45 मिनट की देरी से आई तो वहीं नई दिल्ली-इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। रीवा एक्सप्रेस 1.15 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 1.10 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 1.15 घंटे तक लेट रही। मेरठ से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली संगम एक्सप्रेस दोपहर एक बजे तो मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस 6.45 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। उधर दोपहर में एक बजे जंक्शन पर सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदल दिया। इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर आना था लेकिन एनाउंसमेंट किया गया कि ट्रेन एक की बजाय दो नंबर प्लेटफार्म पर आएगी। दरअसल, उसी समय संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर ली गई थी। इसी वजह से सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलना पड़ा।