फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deled 2022: आवेदन की तिथि बढ़ी फिर भी खाली रह गईं 73 हजार से अधिक सीटें

Fri, 29 Jul 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएलएड के लिए नौ जून से आवेदन शुरू हुए थे। अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई थी। इस दौरान 70 हजार आवेदन आए थे। इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गई।
विज्ञापन
teacher - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) में पांचवें साल भी लगभग 73 हजार से अधिक सीटें रिक्त रह जाएंगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अंतिम तिथि 15 दिन के लिए बढ़ाई। लेकिन 2.42 लाख सीटों के सापेक्ष काफी कम आवेदन आए। 

विज्ञापन



डीएलएड के लिए नौ जून से आवेदन शुरू हुए थे। अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई थी। इस दौरान 70 हजार आवेदन आए थे। इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गई। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी लगभग 1.68 हजार आवेदन आए हैं। डायट और निजी संस्थानों को मिलाकर कुल 2.42 लाख सीटें हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि कुल लगभग 1.68 हजार आवेदन आए हैं। 

विज्ञापन

आखिर क्या है वजह 
प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षण अनिवार्य है। लेकिन अब इसमें बीएड प्रशिक्षण को भी शामिल कर लिया है। ऐसे में विद्यार्थियों का रुझान बीएड की ओर बढ़ा है। क्योंकि बीएड के अभ्यर्थी इंटर कॉलेजों की शिक्षक भर्ती में भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी आलोक मिश्र बिलौरा का कहना है कि प्रदेश लगातार डीएलएड प्रशिक्षण करा रही है। लेकिन कई सालों से शिक्षक भर्ती नहीं निकाली गई है। यही वजह है कि अभ्यर्थियों का डीएलएड प्रशिक्षण से मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें