फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून फ्लाइट निरस्त, दिल्ली से वापस लौटी

Wed, 25 Aug 2021 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुबह 11.26  बजे इस विमान ने यहां से देहरादून के लिए उड़ान भरी, लेकिन देहरादून में मौसम खराब होने की वजह से वहां उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में 16 यात्रियों के साथ यह विमान दिल्ली में उतरा। बाद में यह विमान दिल्ली से प्रयागराज के लिए उड़ा।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से देहरादून जाने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को खराब मौसम की वजह से के जौली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून में लैंड नहीं कर सकी। खराब मौसम की वजह से बाद में यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट में उतरी। इस वजह से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। विमान के देहरादून न उतरने से उसे वहां से प्रयागराज के लिए निरस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


सुबह 11.26  बजे इस विमान ने यहां से देहरादून के लिए उड़ान भरी, लेकिन देहरादून में मौसम खराब होने की वजह से वहां उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में 16 यात्रियों के साथ यह विमान दिल्ली में उतरा। बाद में यह विमान दिल्ली से प्रयागराज के लिए उड़ा। जो शाम साढ़े सात बजे प्रयागराज पहुंचा।

बाद में यही विमान प्रयागराज से रायपुर के लिए तकरीबन चार घंटे की देरी से उड़ा। दरअसल रायपुर-प्रयागराज विमान ही यहां से देहरादून जाता है। वापसी में प्रयागराज आने के बाद इसकी रवानगी रायपुर के लिए होती है। रायपुर के लिए इसकी रवानगी का समय दिन में 3.40 बजे है, लेकिन बुधवार को यह विमान शाम 7.56 बजे यहां से उड़ा जो रात 9.22 बजे रायपुर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें