फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए का 53 आवंटियों को फ्लैट खाली करने का फरमान

Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फ्लैट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में बड़ी संख्या में डिफाल्टर सामने आए हैं। इन आवंटियों ने लंबे समय से फ्लैट, प्लॉट की किस्त नहीं जमा की है। बड़े बकाएदार के रूप में इन आवंटियों को एडीए ने किस्त जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में अब एडीए ने पांच आवासीय योजनाओं में 53 आवंटन निरस्त कर खाली करने का फरमान जारी किया है। इसी तरह तीन आवासीय योजनाओं के 98 आवंटियों को तत्काल बकाया रकम जमा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


एडीए के अल्लापुर स्थित आईडीएच परिसर में 27, बाघम्बरी आवास योजना में 12, परिवहन नगर आवास योजना में एक, सुलेम सराय आवास योजना में नौ तथा कटरा मछली बाजार आवास योजना में चार फ्लैटों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के मुताबिक बकाया न अदा करने पर इन फ्लैटों का आवंटन निरस्त किया गया है। आवंटियों को फ्लैट खाली करने के लिए कई बार सूचना दी गई लेकिन वह खाली नहीं कर रहे हैं। बताया कि कुछ में मूल आवंटी रह रहे हैं तो कई ने अनुबंध पर फ्लैट बेच दिया है। कई आवंटियों ने फ्लैट किराए पर दे रखा है। बताया कि एडीए ने फ्लैटों के नए सिरे से आवंटन की भी तैयारी कर ली है लेकिन बार-बार की सूचना के बावजूद फ्लैट न खाली करने पर आवंटियों को अंतिम रूप से एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इस अवधि में आवंटी चाहें तो अपना दावा भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके अलावा बदरी आवास योजना में 95, नसीबपुर बख्तियारी आवास योजना में एक एवं काटजू की बाग योजना में दो आवंटियों को बकाया अदा करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इन आवंटियों पर अलग-अलग 25 हजार से लेकर सवा दो लाख रुपये तक बकाया है। जोनल अफसर के मुताबिक इन बकाएदारों को एक सप्ताह में रकम जमा करने को कहा गया है। यह आवंटी एकमुश्त समाधान योजना के तहत भी रकम जमा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें