फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, जवाहर पंडित हत्याकांड में हुई है उम्रकैद

Wed, 26 Apr 2023 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
उदयभान करवरिया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। पूर्व विधायक जून के बाद से लगातार पैरोल पर हैं। मामले में प्रतिवादी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल कर उनकी पैरोल निरस्त करने की मांग की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को नियमित जमानत पर सुनवाई करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


कहा था कि पैरोल को लगातार बढ़ाया नहीं जा सकता है। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत लगातार चार दिनों तक सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया। उदयभान करवरिया सहित चार अन्य की आपराधिक अपील पर न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय व न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन

याची की ओर से वरिष्ठï अधिवक्ता अनिल तिवारी ने तर्क दिया कि जवाहर यादव हत्याकांड से उसका कोई लेना देना नहीं है। घटना की प्राथमिकी कई दिनों के बाद बहुत सलाह मशविरा के बाद दर्ज कराई गई। घटना के दौरान याची दिल्ली में था। उसे सियाशी रंजिशन फंसाया गया। जबकि प्रतिवादी की तरफ से पक्ष रख रहे अधिवक्ता अभिषेक कुमार यादव को असिस्ट कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी ने तर्क दिया कि घटना सिविल लाइंस इलाके की है। तीन लोग प्रत्यक्षदर्शी हैं। एके-47 से हत्या की गई और याची का नाम प्राथमिकी में दर्ज है। वह पैरोल का लगातार फायदा उठा रहा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें