फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मी की मौत, थाने के सामने रेल मार्ग पर मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता त्रिभुवन नाथ पटेल ने भी बेटे की शिनाख्त की। मृतक  विकासखंड जसरा  में सफाईकर्मी है पूर्व में घटनास्थल के पास के गांव देवरिया में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती ग्राम पंचायत  खूझी के कुल्हुआडीह मजरे में है।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र पटेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को घूरपुर थाने के सामने मुंबई हावड़ा रेल मार्ग के डाउन ट्रैक के बीचों बीच एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा  था। शव मिलने की खबर से  मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने वहां जुटे लोगों से शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि ज्ञानेंद्र पटेल पुत्र त्रिभुवन नाथ पटेल उम्र 35  गौहनिया बाजार का रहने वाला है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता त्रिभुवन नाथ पटेल ने भी बेटे की शिनाख्त की। मृतक  विकासखंड जसरा  में सफाईकर्मी है पूर्व में घटनास्थल के पास के गांव देवरिया में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती ग्राम पंचायत  खूझी के कुल्हुआडीह मजरे में है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों  के अनुसार ज्ञानेंद्र  दो दिन से घर से लापता था।

परिजनों ने  उसकी हत्या कर  शव रेलवे ट्रैक पर डाले जाने की शिकायत की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम  के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है । मृतक छ भाई एक बहन  में सबसे बड़ा था, उसके दो छोटे बच्चे हैं जिसमें आदित्य (8) और हर्षित (6) वर्ष  है।ज्ञानेंद्र की मौत की सूचना से पत्नी सुमन पटेल और मां तुलसी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें