Prayagraj News : रीतिका श्रीवास्तव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
टैक्सी से फेंकने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बेटी को टैक्सी से फेंकते हुए घटना कैद है। इसके बाद भी पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। यह भी आरोप लगाया कि टैक्सी के अंदर खून के छींटेें भी हैं। मामा की तहरीर पर नैनी पुलिस ने चालक अजय कुमार निवासी कपठुआ करछना व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसडीएम करछना डॉ. गणेश कनौजिया ने बताया कि परिजनों ने एक मांग पत्र सौंपा है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मामले में प्रथमदृष्टया जो बातें सामने आईं, उसके आधार पर चालक को जेल भेजा जा चुका है। छात्रा के कान पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। टैक्सी से गिरने का फुटेज मिला है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह गिरी या उसे धक्का दिया गया। जांच पड़ताल की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार