एक हजार से अधिक धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद
तीन दिन पहले खेल विभाग और जिला प्रशासन की बैठक में इंदिरा मैराथन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। प्रतियोगिता में लगभग 1000 से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। मालूम हो कि 42.20 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया जाता है। इसमें पुरुष व महिला वर्ग के प्रथम विजेता को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं दोनों वर्ग के 11-11 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जाते हैं।
इंदिरा मैराथन के रूट का चयन किया जा चुका है। बीते वर्ष की तरह यह दौड़ रीवा रोड पर ही आयोजित की जाएगी। मैराथन के लिए खेल विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। - विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी