रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
घर से लापता पावरलूम मजदूर श्याम बरन (50) का शव तालाब की झाड़ी में मिला। शव मिलने की खबर पाकर भीड़ जुट गई। परिजनों ने इस दौरान प्रदर्शन कर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना मऊआइमा मऊदोस्तपुर गांव निवासी श्याम बरन पुत्र स्व0 भगवान दीन घर पर रहकर मोहल्ला पूरे मियां जी स्थित पावरलूम चलाता था। 11 फरवरी को श्याम बरन कारखाने से छूटने के बाद अपने घर के लिए निकला। फिर वह घर नहीं पहुंचा। जिसकी तलाश में परिजन द्वारा करते हुए 16 फरवरी को मऊआइमा थाने में तहरीर देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह श्याम बरन का शव मऊदोस्तपुर गांव के मिठवा तालाब में मिली। आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर किया। इस मौके पर सीओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव, सोरांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए। घटना मामले में मृतक पुत्र सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस द्वारा पावरलूम मालिक मो. माज एवं मजदूर रईस अहमद के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
वहीं सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। कहा कि इलाके में अपराध चरम पर है। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष मेराज आरिफ, सुभाष यादव, बाबू लाल पटेल, अरविंद श्रीवास्तव आदि रहे।