फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मां के साथ सो रही मासूम का शव झाड़ियों में मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका

Wed, 17 Apr 2024 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मां के साथ चारपाई पर सो रही डेढ़ साल की मासूम की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। रात में बच्ची बिस्तर से कब गायब हो गई, इसका पता नहीं चल सका। गला घोटकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के मंदर गांव में मां के साथ चारपाई पर सो रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची का शव 200 मीटर दूर झाडि़यों में मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने रात में ही पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मौते के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मंदर गांव निवासी महेंद्र मुसहर मजदूरी करता है। बीतारात वह गेहूं की मड़ाई करने पास के गांव में गया था। घर में उसकी पत्नी रानी अपनी डेढ़ साल की बेटी रंजना को लेकर रात में चारपाई पर सोयी थी। रात में ग्यारह से बारह बजे के बीच उसकी नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। इसके बाद वह खोजबीन में लग गई। काफी देर बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर उसने पास के गांव में मड़ाई करने गए और अपने पति को जानकारी दी।

पति-पत्नी दोनों टॉर्च लेकर खोजबीन में जुट गए। काफी देर तक खोजबीन के बाद करीब 200 मीटर दूर एक गड्ढे में झाड़ियों के बीच बच्ची का शव देख दोनों चीखने चिल्लाने लगे। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर एसीपी हंडिया पंकज लवानिया के अलावा कोतवाली  हंडिया बीके गौतम दल बल के साथ पहुंच गए और छानबीन में जुट गई। रात में ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया।
विज्ञापन


काफी देर छानबीन के बाद भी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। आशंका जाहिर की जा रही है कि गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें