फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लालापुर पहाड़ी पर मिली किशोरी की लाश, ऑनर किलिंग की आशंका, पिता और दादा लेकर निकले थे घर से

Mon, 06 May 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गिधार गांव की पहाड़ी पर एक किशोरी की लाश मिलने की सूचना मिली। कुछ दूरी पर एक बाइक भी पड़ी होने की अफ़वाह फैलने लगी। आसपास के ग्रामीण पहाड़ की तरफ दौड़ने लगे। ग्रामीणों ने मृतक किशोरी को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर थाना क्षेत्र के गिधार गांव की पहाड़ी पर किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। छानबीन के बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की है। शव की शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि किशोरी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन काफी समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अड़ी थी।  शनिवार की शाम को पिता और दादा किशोरी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए थे, लेकिन फिर लौटे नहीं। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गिधार गांव की पहाड़ी पर एक किशोरी की लाश मिलने की सूचना मिली। कुछ दूरी पर एक बाइक भी पड़ी होने की अफ़वाह फैलने लगी। आसपास के ग्रामीण पहाड़ की तरफ दौड़ने लगे। ग्रामीणों ने मृतक किशोरी को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर लालापुर थानाध्यक्ष अजय मिश्र मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसीपी बारा संत लाल सरोज भी आ गए।

जांच पड़ताल के बाद किशोरी के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कुछ देर बाद जंगल में एक बाइक पड़ी होने की सूचना मिली। बाइक कब्जे में लेकर पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता किया तो जानकारी मिली कि यह बाइक कौशांबी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के जवई गांव निवासी की है। कुछ घंटे में पुलिस ने किशोरी का पता लगा लिया। किशोरी की पहचान माया देवी (17) पुत्री मूलचंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


लालापुर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। उधर जवई गांव में चर्चा है कि किशोरी का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों ने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मान रही थी। कल शाम को पिता मूलचंद्र और दादा हरिश्चंद्र माया को बाइक पर बैठाकर यमुनापार ले गये थे, फिर घर नहीं लौटे। पुलिस इस विषय पर भी मंथन करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें