फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेलवे क्रासिंग के पास मिला युवती का शव, कट गए थे दोनों पैर, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 09 Mar 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे साइकिल से बाजार के लिए निकली युवती देर रात तक वापस नहीं आई। शनिवार को उसका शव रेलवे क्रासिंग के पास मिला। परिजनों ने अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई में कनेहटी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवती के मृत मिलने के मामले में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज कराया गया है। साथ ही चार लोगों को नामजद भी किया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह से अत्यधिक रक्तस्राव आया है। पुलिस खुदकुशी के बिंदु पर भी जांच कर रही है। वहीं, रात में ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


युवती सरायममरेज के सिंधौरा गांव की रहने वाली थी। पिता का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सोरो कटरा बाजार में ऑनलाइन फॉर्म भरने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अगवा कर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर मारकर ट्रैक पर फेंक दिया गया। शाम सात बजे के करीब जीआरपी की सूचना पर परिजन पहुंचे तो बेटी मृत मिली। पिता का आरोप है कि गांव के ही दिनेश सिंह से रंजिश है और मुकदमा भी विचाराधीन है।

इसी रंजिश में घटना अंजाम दी गई। डीसीपी गंगानगर अअभिषेक भारती ने बताया कि तहरीर पर दिनेश सिंह, सुभेक्षु उर्फ गोलू सिंह, सूर्यश सिंह उर्फ हैप्पी, विकास सिंह पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैजाइनल स्वैब की स्लाइड भी रखी गई सुरक्षित

शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाबत वैजाइनल स्वैब की स्लाइड भी सुरक्षित रखी गई। शरीर के एक तरफ के हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। चोटों से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत हुई।

मृतका के पिता-पुत्र पर दर्ज हुई थी एफआईआर

पुलिस का कहना है कि वादी व आरोपी पक्ष की ओर से पहले से मुकदमा चल रहा है। इस मामले में मृतका के पिता, भाई व मां पर शादी के लिए अपहरण आदि आरोपों में सरायममरेज थाने में 2022 केस दर्ज हुआ था जिसमें पिता-पुत्र जेल भी गए थे। इस मामले में एक महीने पहले जमानती वारंट भी जारी हुआ था। यह भी बात सामने आई है कि युवती की दो दिन पहले शादी भी तय हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें