फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में खौफनाक मर्डर: हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, सड़क किनारे मिले हाथ-पैर; दूर पड़ा था प्राइवेट पार्ट

Tue, 18 Jun 2024 09:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

जिस तरह बेरहमी से इस हत्या को अंजाम दिया गया, उससे वारदात को आशनाई में अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए यह भी साफ हो गया है कि हत्या कहीं और किए जाने के बाद शव के टुकड़े किए गए और फिर इन्हें यहां लाकर फेंका गया। 
विज्ञापन
कई टुकड़ों में मिला शव - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के रज्जूपुर केटवा बांध के पास मंगलवार को क्षत-विक्षत हाल में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। हत्याकर शव के टुकड़े करने के बाद हत्यारे हाथ-पैर व निजी अंग सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। सिर व धड़ की तलाश की जा रही है। आला अफसरों संग डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम ने भी घंटों पड़ताल की, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी देर रात तक नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन

बहरिया के कटनई गांव के बाहर रज्जूपुर केटवा बांध के पास सुबह कुछ लोग शौच के लिए गए तो देखा कि सड़क के किनारे गड्ढे में पुरुष का एक हाथ और पैर काटकर फेंका गया था। कुछ दूरी पर दूसरा हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट भी पड़ा था। एसीपी फूलपुर उदय प्रताप सिंह, डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती घटनास्थल पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस घंटों पड़ताल में लगी रही, लेकिन मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। न ही सिर व धड़ बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों पर भी पड़ताल की, लेकिन हत्यारों का कोई क्लू नहीं मिल सका। खोजी कुत्ता भी कुछ दूर जाकर वापस चला आया।

डीसीपी गंगानगर ने बताया कि यह तो स्पष्ट है कि हत्या हुई है। इस बात की भी आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद अंगों को यहां लाकर फेंका गया हो। जिस खेत में हाथ-पांव मिले हैं, उसके मालिक की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है।

हाथ पर लिखा है शिवनाथ साहू जुलम देवी
फिलहाल, यह पता चला है कि बरामद दोनों हाथ में से एक पर दो नाम गोदवाए गए थे। इनमें से एक शिवनाथ साहू व दूसरा जुलम देवी है। आसपास के थानों को सूचना देकर जानकारी जुटाई गई, लेकिन कहीं भी इस नाम के किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है। नाम के आधार पर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

आशनाई में हत्या की आशंका
जिस तरह बेरहमी से इस हत्या को अंजाम दिया गया, उससे वारदात को आशनाई में अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए यह भी साफ हो गया है कि हत्या कहीं और किए जाने के बाद शव के टुकड़े किए गए और फिर इन्हें यहां लाकर फेंका गया। दरअसल, जिस तरह से हत्या की गई, उससे भारी मात्रा में मौके पर खून बहा होना चाहिए। हालांकि, बहरिया में घटनास्थल के आसपास कहीं भी खून फैले होने के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें