फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम -मैजिक भिड़ंत में दो किसानों की गई जान

Fri, 16 Oct 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। धूमनगंज के मुंडेरा मंडी के सामने कानपुर रोड पर बृहस्पतिवार सुबह हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान घायल हो गया। तीनों लोग कौशांबी से मैजिक में सब्जी लादकर  मुंडेरा मंडी आ रहे थे, तभी बेकाबू डीसीएम की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद मैजिक पलट गई। धूमनगंज पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं हादसे की खबर मृत किसानों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
कौशंाबी में पूरामुफ्ती इलाके के मीरापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला(32), गोपाल सिंह(35) और छोटू बृहस्पतिवार सुबह मैजिक में सब्जी लादकर मुंडेरा मंडी के लिए रवाना हुए थे। उनके ही गांव का नन्हे गाड़ी चला रहा था। तीनों मैजिक में पीछे बैठे थे। सुबह लगभग छह बजे मैजिक मंडी में अंदर जाने के लिए मुड़ रही थी। तभी कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मैजिक पलट गई। मैजिक में पीछे सब्जी की बोरियों के ऊपर बैठे गोपाल, राजेंद्र और छोटू छिटककर सड़क पर जा गिरे। गोपाल और राजेंद्र के सिर में चोट लगी।

 जबकि नन्हे को मामूली चोट आई। घटना के बाद चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्टनगर राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। राजेंद्र और गोपाल की हालत गंभीर देख एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जबकि छोटू को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह जार्जटाउन से गेहूं, चावल लादकर फतेहपुर जा रहा था। हादसे की खबर सुनकर राजेंद्र और भोला के परिजन भी रोते हुए एसआरएन अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान लगभग पांच घंटे बाद राजेंद्र और गोपाल की मौत हो गई। राजेंद्र और गोपाल की मौत से उनके घर पर कोहराम मचा हुआ है। गोपाल के दो लड़के  है। उसकी मौत से पत्नी सुनीता और बच्चों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं राजेंद्र के चार लड़की और एक बेटा है। राजेंद्र की मौत की खबर सुनकर पत्नी विमला अचेत हो गई। बच्चों का रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी टीपी नगर राकेश तिवारी ने बताया कि डीसीएम और मैजिक की टक्कर हुई थी। जिसमें मैजिक के ऊपर बैठे दो किसान सड़क पर गिरे। दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें