बृहस्पतिवार को किदवई गर्ल्स कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अमर उजाला
- फोटो : prayagraj
किदवई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन डिजिटलाइजेशन के तहत छात्राओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किया गया। इससे छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में सहूलियत होगी।
बतौर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और जलनिगम के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र वाल्मीकि ने 30 छात्राओं को मोबाइल फोन वितरित किया। विद्यालय की प्रबंधक बारां फारूकी ने बताया कि ऑनलाइन अभियान चलाकर धन की व्यवस्था की गई। उस फंड से छात्राओं के लिए स्मार्ट मोबाइल की व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्या अंजुम अफ्शां ने मिशन डिजिटालाइजेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते 30 मोबाइल वितरित किए गए। शेष मोबाइल वितरित करने की योजना कोविड प्रोटोकाल के तहत बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष शमां जावेद, प्रबंध कमेटी के सदस्य पूर्व वीसी इविवि नईर्मुरहमान फारूकी, नीलोफर फारूकी, अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।