फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के जाते ही भिड़े दरोगा और दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों के जाते ही भिड़े दरोगा और दीवान
विज्ञापन

पइंसा। समाधान दिवस कार्यक्रम से डीएम-एसपी के जाते ही शनिवार को पइंसा कोतवाली में दरोगा और दीवान भिड़ गए। इनके बीच ड्यूटी लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। आम जनता के सामने ही इन्होंने एक-दूसरे से अभद्रता की। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने सीओ सिराथू को प्रकरण की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन शनिवार को समाधान दिवस पर पीड़ितों की फरियाद सुनने पइंसा कोतवाली गए थे। दोनों हाकिम यहां करीब घंटे भर तक बैठे रहे। इनके हटते ही एक दरोगा और दीवान आपस में भिड़ गए। दरोगा का आरोप था कि दीवान परेशान करने के लिए मनमाने तरीके से उसकी ड्यूटी लगाते हैं। जबकि दीवान का कहना था कि कोतवाली प्रभारी के निर्देशानुसार ही वह ड्यूटी लगाते हैं। ड्यूटी का रोस्टर भी है। किसी के साथ कोई नाइंसाफी नहीं की जाती है। कुल मिलाकर इसी बात को लेकर दरोगा और दीवान ने आम जनता के सामने एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। नौबत हाथापाई की आ गई। तभी कुछ खाकी वालों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामले में एसपी अभिनंदन का कहना है कि प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें