तमाम बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से अफसरों को अलर्ट रखा गया है। बुधवार की आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.33 मीटर रहा। यहां चार घंटे में गंगा में एक सेंटीमीटर पानी बढ़ा। उधर, छतनाग में गंगा का जलस्तर 75.80 एवं नैनी में यमुना का जलस्तर 75.82 मीटर रहा।
बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के बीच बुधवार को थोड़ी राहत मिली। शाम आठ बजे गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया। छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना का जलस्तर स्थिर होने से सिंचाई विभाग के अफसरों ने राहत ली। हालांकि, तमाम बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से अफसरों को अलर्ट रखा गया है। बुधवार की आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.33 मीटर रहा। यहां चार घंटे में गंगा में एक सेंटीमीटर पानी बढ़ा। उधर, छतनाग में गंगा का जलस्तर 75.80 एवं नैनी में यमुना का जलस्तर 75.82 मीटर रहा। इन दोनों स्थानों पर शाम चार बजे से रात आठ बजे तक जलस्तर स्थिर रहा।