फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: साढ़े तीन महीने बाद कोरोना के छह नए संक्रमित मिले, एक की नोएडा वापसी

Wed, 29 Dec 2021 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मेडिकल कॉलेज में कोविड का टीका लगवाती युवती। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

जिले में करीब साढ़े तीन महीने बाद एक दिन में कोरोना के छह नए संक्रमित चिह्नित हुए हैं। सभी को कोविड जांच रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेट रहने की सलाह दी है। इनमें नोएडा से आए संक्रमित ने रिपोर्ट मिलने के बाद जिला छोड़ दिया है। दो लोगों ने विवरण नहीं दिया। तीन नए पॉजिटिव मिले लोगों ने खुद की स्थिति को सामान्य बताते हुए होम आइसोलेशन के लिए आवेदन किया, जिसे आरआरटी टीम ने स्वीकृत कर लिया है। ओमीक्रॉन वैरीयंट के बढ़ते खतरे के बीच छह संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक जिले में ओमीक्रॉन संक्रमण के खतरे को देखते हुए बरती जा रही सतर्कता के कारण ही पहले से ज्यादा लोग एहतियातन कोविड जांच कराने पहुंच रहे हैं। बुधवार को 6335 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले जिले में 14 सितंबर को एक ही दिन में छह कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद एक से दो के बीच संक्रमित पाए गए। कई-कई दिनों तक जिला नए संक्रमितों से शून्य रहा। वहीं 25 सितंबर के बाद 19 दिसंबर को जिले में कोरोना के चार नए संक्रमित मिले थे। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य और एक विमान यात्री था।

डॉ. सरन ने बताया कि संक्रमितों में एक नोएडा से आए व्यक्ति ने रिपोर्ट मिलते ही जिला छोड़ दिया। वह यहां के रहने वाले नहीं है, किसी कार्यवश आए थे। वहीं दो संक्रमितों ने यात्रा विवरण और स्थिति की जानकारी नहीं दी। जांच के समय दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। तीन अन्य संक्रमितों ने खुद की स्थिति सामान्य बताई है। उनके होम आइसोलेशन के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। अन्य संक्रमितों के घरों पर बृहस्पतिवार को जांच के लिए आरआरटी टीमों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने दी कोरोना को मात, एसआरएन का कोविड वार्ड खाली
जिले में बुधवार को तीन लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमणमुक्त होने वाले एक व्यक्ति को एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही एसआरएन का कोविड वार्ड संक्रमितों से खाली हो गया। स्वस्थ होने वाले दो अन्य संक्रमितों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।

ओमीक्रॉन का खतरा, जांच पर जोर
दुनिया ही नहीं देश भर में बढ़ रहे ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मोबाइल टीमों के साथ केंद्रों पर जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक गैर जिलों से आने वालों की जांच पर जोर है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें