फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित और यादव हैं भाजपा के साथ : केशव

Fri, 09 Mar 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत से उत्साहित सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि जहां-जहां सीएम योगी के पैर पड़े हैं वहां-वहां भाजपा का कमल खिला है। पूर्वोत्तर में भाजपा का कमल खिलता है तो यूपी में सपा-बसपा गठबंधन कर लेते हैं। लेकिन बसपा सुप्रीमो को यह नहीं मालूम कि अब 80 फीसदी दलित भाजपा के साथ हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जान लें कि 50 फीसदी यादव भाजपा के ही पक्ष में है।
विज्ञापन


सीएम योगी के साथ हुई चुनावी सभाओं में केशव ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में साइकिल पर राहुल गांधी बैठ गए थे। अंजाम सभी को मालूम है। अब हाथी साइकिल पर बैठ गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब साइकिल का क्या हाल होगा। उन्होंने जलालपुर और सहसों में नारा दिया कि सौ में साठ हमारा बाकी में सब का बंटवारा, जबकि अल्लापुर में कहा सौ में 90 हमारा बाकी सब में बंटवारा। केशव में बसपा, कांग्रेस और सपा को  ‘बक्सा’ की संज्ञा दी। कहा कि ब-बसपा, क-कांग्रेस और सा-सपा, यह तीनों ही अनैतिक कार्य करेंगे और अपना बक्सा भरेंगे। सभा में शहर उत्तरी विधायक हर्ष बाजपेयी ने केशव को शेरे-उत्तर प्रदेश कहकर नवाजा। इस दौरान भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सोरांव के विधायक डा. जमुना प्रसाद सरोज, डा. आरके वर्मा, राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह, लक्ष्मण आचार्य जी, प्रवीण सिंह पटेल, पूर्व रामरक्षा द्विवेदी, रमाशंकर शुक्ल, केशरी देवी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें