फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के 25 मिनट के भाषण कई बार गठबंधन पर साधा गया निशाना

Fri, 09 Mar 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फूलपुर लोकसभा उप चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसकी अगुवाई खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं। उपचुनाव के लिए सपा और बसपा के गठबंधन के बाद यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। गठबंधन को लेकर भाजपाई भी आक्रामक हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में सीएम योगी की तीन चुनावी सभाओं में भी यही देखने को मिला। अल्लापुर में हुई तीसरी एवं आखिरी सभा में सीएम योगी ने अपने 25 मिनट के उद्बोधन में कई बार सपा-बसपा के गठबंधन पर वार किया। डिप्टी सीएम केशव ने भी योगी की तर्ज पर सपा-बसपा के गठबंधन को बेमेल करार दिया।
विज्ञापन


अल्लापुर के तुलसीमंच लेबर चौराहे पर आयोजित सभा की तैयारी पिछले कई दिनों से विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी द्वारा की जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम 4.25 बजे जैसे ही सीएम योगी ने कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अपने भाषण की शुरूआत की। इसके बाद वे अपने सपा और बसपा के गठबंधन पर जमकर बरसे। योगी ने मायावती और अखिलेश को कई बार बुआ और बबुआ भी कहा। बसपा और सपा सरकार के दौरान तमाम भ्रष्टाचार का भी उन्होंने जिक्र किया। कहा कि 15 सालों में इन दोनों दलों ने पाप और भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं। इसे भरने में थोड़ा समय लगेगा।

इस दौरान केशव ने तंज कसा कि राहुल गांधी साइकिल पर बैठे तो पंक्चर हो गई। उन्होंने कहा कि 100 में 53 प्रतिशत लोकसभा में भाजपा को मिला। इसके  पूर्व येागी  ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी चयन पर भी सफाई दी। कहा कि डिप्टी सीएम केशव के प्रस्ताव पर कौशलेंद्र पटेल को यहां का उम्मीदवार बनाया गया। योगी ने कुंभ के लिए कहा कि इस बार ऐसी तैयारी करनी है कि यहां आने वाला हर पर्यटक अभिभूत हो। प्रयाग में बेणीमाधव का भी उन्होंने दो बार जिक्र किया। कहा कि इसके विकास के लिए भी सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें