फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ से संसार को बुद्ध का संदेश देंगे दलाई लामा

Thu, 31 Jan 2013 12:13 PM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साधु-संतों के साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु और शहरी महाकुंभ में बौद्ध संस्कृति के हर पहलू से वाकिफ होंगे। मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में नागवासुकि रोड स्थित विश्व हिन्दू परिषद के शिविर में बस रहे लामा नगर को इस तरह सजाया जा रहा है कि वहां बुद्ध के संदेशों की झांकी नजर आएगी। एक से छह फरवरी तक विविध कार्यक्रम हैं जहां लोग बौद्ध संस्कृति को जान-समझ सकेंगे। तीन फरवरी को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी कार्यक्रम में शरीक होंगे और छह फरवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


विहिप के शिविर में लामा नगर को इन दिनों तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर में लामा भक्तों का आना शुरू हो गया है। उनके रहने, खाने-पीने की भव्य व्यवस्था की जा रही है। दलाई लामा के प्रतिनिधि सोनम लिंडुप लामा के मुताबिक बौद्ध संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम एक फरवरी से प्रांरभ हो जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम तीन फरवरी को शुरू होगा, जब दलाई लामा भी मौजूद रहेंगे। वह लामा नगर में आध्यात्मिक प्रवचन का हिस्सा बनेंगे।

दलाई लामा मंडल स्थापना (कालचक्र) एवं पारंपरिक पूजा के साथ वैचारिक संवाद, तर्कशास्त्र सत्र, ध्यान एवं विपश्यना शिविर में शामिल होंगे। दलाई लामा सोवा रिग्पा चिकित्सा शिविर, हिमालय की बौद्ध कला एवं संस्कृति की प्रदर्शनी एवं हिमालय बौद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। लामा नगर में भोजनालय बन रहा है जिसमें हिमाचल के परंपरागत व्यंजन मिलेंगे।
विज्ञापन


दलाई लामा यहां तीन सौ बौद्ध भिक्षुओं से संवाद भी करेंगे। साधु-संतों के साथ आम लोग तिब्बती चिकित्सा पद्धति से भी वाकिफ होंगे। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक दलाई लामा चार फरवरी को सेक्टर नौ स्थित आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि के शिविर में आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल होंगे।

इसमें शंकराचार्य जयंत सरस्वती, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी गुरुशरणानंद, स्वामी परमात्मानंद सहित अन्य संत-महात्मा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की मौजूदगी में सनातन संस्कृति से निकली सभी धाराएं एक मंच पर आएं और इस धारा के लोगों पर जो भी संकट है, उसे दूर करने लिए संकल्प लिया जाएगा।

विहिप शिविर में तैयार हो रहे पांच भोजनालय
सेक्टर छह नागवासुकि मार्ग स्थित विहिप के शिविर में भोजन के लिए बड़ी व्यवस्था की गई है। इसके लिए यहां पांच अलग-अलग भोजनालय बनाए जा रहे हैं। इसमें दक्षिण भारतीय व्यंजन भी बनेगा। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री के मुताबिक इन पांच भोजनालयों को पुल्लारेड्डी नगर, ओमकारजी भावे नगर, सदानंद काकड़े नगर, लक्ष्मणानंद सरस्वती नगर एवं रामचंद्र दास परमहंस नगर नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें