फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : साइबर ठगों ने प्रवक्ता के एक लाख पार किए, गूगल पे से दो सौ का किया था पेमेंट

Sun, 11 Jun 2023 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएवी इंटर काॅलेज में प्रवक्ता अनूप कुमार श्रीवास्तव के एक लाख रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए। उन्होंने किसी को गूगल पे से दो सौ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद उनके खाते से एक लाख रुपये और कट गए। अध्यापक ने कस्टमर केयर के साथ पुलिस से भी शिकायत की है।

विज्ञापन


अतरसुइया के रहने वाले अनूप कुमार श्रीवास्तव सीएवी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। शुक्रवार की शाम वह मुट्ठीगंज गए थे। वहां उन्होंने एक दुकान पर 210 रुपये गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया। इसके बाद घर लौट गए। रास्ते में ही उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए। उनके खाते से तकरीबन एक लाख रुपये दो बार में ट्रांसफर का मैसेज था। उन्होंने मोबाइल चेक किया।

घर पहुंचे तो मोबाइल पर स्टेटमेंट देखा। उसमें भी एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन दिखा रहा था। उन्होंने तुरंत स्टेट बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर जानकारी दी। इसके साथ ही शनिवार को साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। अनूप कुमार ने बताया कि उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया न ही किसी को रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस भी तहकीकात कर रही है कि आखिर उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन हुआ कैसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें