फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : कैश बैक के नाम पर लेफ्टिनेंट कर्नल से साइबर ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Dec 2022 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लेफ्टिनेंट कर्नल जोसेफ एंटनी की पत्नी के मोबाइल पर अर्जुन सिंह नाम के शख्स का फोन आया। उसने बताया कि वह एजियो कंपनी से बोल रहा है। उनकी हाल की खरीदारी को देखते हुए कंपनी ने कैश बैक का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की पवन विहार कॉलोनी में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल जोसेफ एंटनी के साथ साइबर जालसाजों ने कैशबैक के नाम पर ठगी की। उन्होंने कर्नलगंज थाने में दो लोगों के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम के आदेश पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



लेफ्टिनेंट कर्नल जोसेफ एंटनी की पत्नी के मोबाइल पर अर्जुन सिंह नाम के शख्स का फोन आया। उसने बताया कि वह एजियो कंपनी से बोल रहा है। उनकी हाल की खरीदारी को देखते हुए कंपनी ने कैश बैक का ऑफर दिया है। यह आफर लैपटॉप, मोबाइल और 43 इंच की टीवी पर है। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप पर एक वेलकम नोट भेजा और बताया कि यह वास्तविक ऑफर है। आजकल फ्राड बहुत हो रहा है। इसलिए कंपनी अब सीधे ग्राहकों को फोन कर रही है। उन्हें सीधे डीलर को भुगतान करना होगा। इसके बाद उनके खाते में 50 फीसदी कैश बैक हो जाएगा। 

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर फोन आया कि 12 हजार रुपये जीएसटी का भुगतान करें तभी आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद बहस भी हुई लेकिन जालसाज अड़ा रहा कि 12 हजार जीएसटी देंगे तभी उन्हें 23998 का कैशबैक मिलेगा। इसके बाद उन्होंने 12 हजार रुपये का और भुगतान किया। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल को फिर फोन कर कहा गया कि उनके फोन पे खाते में कम से कम 30 हजार रुपये होने चाहिए तभी प्रोसेसिंग होगी। लेफ्टिनेंट कर्नल एंटनी समझ गए कि वह ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने एसपी क्राइम से मुलाकात कर तहरीर दी। कर्नलगंज थाने में दो लोगों के खिलाफ 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें