फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: कस्टडी रिमांड पूरी, यू-ट्यूबर हीर खान को भेजा जेल 

Thu, 03 Sep 2020 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यू-ट्यूबर हीर खान की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को उसे वापस जेल भेज दिया गया। कस्टडी के पांच दिनों के दौरान हीर के बयान, उसके मोबाइल और लैपटॉप से मिली जानकारियों के आधार पर उसके साथियों को खुफिया राडार पर रखा गया है। उनकी तलाश भी की जा रही है। इस काम में तमाम खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


 यू-ट्यूबर हीर खान को समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसके खिलाफ देशद्रोह समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। उसके मोबाइल और लैपटॉप से तमाम आपत्तिजनक वीडियो और साहित्य मिले थे। बाद में यह भी पता चला कि उसका एक ग्रुप है, जो इस तरह से साहित्य और वीडियो को लगातार सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है।

बाद में हीर की पांच दिन की कस्टडी रिमांड से काफी जानकारी मिल गई। उसके कानपुर वाले दोस्त के बारे में पता चला कि वही हीर के वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड करता था। इतना ही नहीं हीर के लिए लैपटॉप और महंगे मोबाइल का भी वही प्रबंध करता था। खुफिया एजेंसियां कानपुर के उसके दोस्त पर नजर रखे हैं। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों का मानना है कि वह किसी बाहरी ग्रुप के संपर्क में है। फिलहाल, हीर से बहुत ज्यादा जानकारी इस बारे में नहीं मिल पाई है। खुफिया एजेंसियां कानपुर के उसके दोस्त की तलाश में जुटी हैं। उसके मिलने के बाद ही इस गिरोह के में पता चलेगा। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद हीर को जेल वापस भेज दिया गया है। उससे मिली जानकारियों के आधार पर आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें