जानकारी पर पहुंचे सीआरपीएफ अफसर दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो वहां चारों लोग मृत पड़े मिले। पत्नी, बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था उधर जवान का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
जांच में जवान की कनपटी में भी गोली लगी मिली। उसके शव के पास ही रिवॉल्वर पड़ा हुआ था। तब तक एडीजी जोन, आईजी, एसएसपी भी आ गए। उधर सूचना पर मेजा से मृतक जवान के परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मौके की हालत देखकर यही लग रहा है कि जवान ने पत्नी व बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। शव फांसी पर लटका मिलने से साफ है कि उसने फंदा गले में फंसाकर खुद को गोली से उड़ाया।
प्रारंभिक जांच के बाद यही माना जा रहा है कि जवान ने ही पत्नी-बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कुछ बातें सामने आई हैं लेकिन घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन