फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ी भीड़, संगम पर पूजा-आरती

विज्ञापन
Crowds gathered in temples, worship prayers at Sangam - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
प्रयागराज। राम मंदिर पर फैसला आने के बाद शांति-सौहार्द के लिए मंदिरों में पूजा-आराधना शुरू हो गईं। कहीं श्रीराम रक्षा स्तोत्र पाठ तो कहीं सुंदर कांड का संगीतमय पाठ आरंभ हुआ। रामचरित मानस का अखंड पाठ भी होने लगा। शाम को संगम से लेकर लेटे हनुमान तक दीपदान, आरती और अनुष्ठान हुए। त्रिवेणी संगम पर अभिषेक के बाद गंगा की महाआरती की गई तो तीर्थपुरोहितों ने एक -दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

राम मंदिर पर फैसला आने के तुरंत बाद संगम तट पर अक्षयवट स्थित पातालपुरी मंदिर में शांति पाठ आरंभ हो गया। प्रधान पुजारी व महंत रवींद्र नाथ योगेश्वर के आचार्यत्व में पाठ हुआ। शाम को महाआरती की गई। इसी तरह बेनी बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर में भी राम मंदिर पर फैसला आने के बाद आठ अलग-अलग समूहों में सुंदरकांड और राम चरित मानस के पाठ आरंभ हो गए। बाघंबरी गद्दी मठ के वादपाठी बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा के बाद सुंदरकांड पाठ किया। फैसला आने के पहले से यानी शुक्रवार की शाम को शुरू हुए पाठ और अनुष्ठानों की शनिवार को पूर्णाहुति हुई।
इसी तरह संगम तट पर भी दिन में अभिषेक और शाम को दीपदान के लिए लोग पहुंचने लगे। मंदिरों में दीयों की कतारें सजाई जाने लगीं। हरिहर गंगा आरती और संगम गंगा आरती समिति की ओर से गंगा की महाआरती संगीतमय भजनों व घंटे घड़ियाल के साथ हुई। इसी तरह सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में भी श्रद्धालुओं की रात11 बजे तक भीड़ लगी रही। कहीं हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ होते रहे तो कहीं दीप जलाकर प्रसाद वितरण होता रहा। न्यायविद हनुमान के अलावा वेणी माधव मंदिर में भी राम मंदिर पर फैसला आने के बाद भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

राम मंदिर पर फैसले से तीर्थ पुरोहित गदगद, प्रयागवाल तख्त पर बंटी मिठाई
प्रयागराज। तीर्थ पुरोहित समाज ने संगम क्षेत्र में प्रयागवाल तख्त के पास राम मंदिर पर फैसला आने तथा मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर मिठाई बांटी। प्रयागवाल सभा ने सनातन धर्मियों को बधाई दी। साथ ही जल्द ही मंदिर निर्माण आरंभ कराने को सरकार पर भरोसा जताया। पुरोहितों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का शीघ्र अनुपालन कराने की भी मांग की। फैसला आने के बाद मिठाई बांटने वालों में सुभाष पांडेय, राजेंद्र पालीवाल, गोपाल मिश्र, श्याम मिश्र, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, राम कृष्ण तिवारी, बांके बिहारी तिवारी, अमर नाथ तिवारी, कमलनाथ शर्मा, रामानंद शर्मा, अवधेश त्रिपाठी, कन्हैया लाल पाठक, प्रवीण पाठक, राज कुमार मिश्र, लक्ष्मण प्रसाद भारद्वाज, अजय पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, उदय पांडेय, माधव शर्मा, निर्मल शर्मा, अनुज तिवारी समेत तमाम तीर्थ पुरोहित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें