फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Tue, 03 Aug 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन, पूजन, जलाभिषेक के लिए मनकामेश्वर सहित शहर के अनेक शिवालयों में शिवभक्त उमड़े। हालांकि पहले सोमवार की अपेक्षा शिवभक्तों की संख्या कम रही...
विज्ञापन
prayagraj news : सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन, पूजन, जलाभिषेक के लिए मनकामेश्वर सहित शहर के अनेक शिवालयों में शिवभक्त उमड़े। हालांकि पहले सोमवार की अपेक्षा शिवभक्तों की संख्या कम रही लेकिन जुटे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद जलाभिषेक और पूजन किया। शिवालयों से लेकर घरों तक में शिवार्चन के बाद शिव महिमा के गीत, भजन गाए गए। मंदिरों सहित घरों में भी महिलाओं की टोली ने गीतों, भजनों से शिव महिमा बखानी। इस मौके पर घरों, मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं का जमावड़ा यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर में रहा। भोर से ही श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं, बेटियों की कतारें लगीं। हर कोई अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहा। कई संस्थाओं की ओर से ही सामूहिक रूप से पूजा-प्रार्थना के बाद कोरोना के समूल नाश के लिए प्रार्थना की गई। तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजन की व्यवस्था की गई। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर से भी फूल-दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। तक्षकतीर्थ पीठाधीश्वर रविशंकर जी महाराज के मुताबिक सामूहिक रुद्राभिषेक में कोरोना केसमूल नाश के लिए प्रार्थना की गई।

इसी तरह दारागंज स्थित नागवासुकि, दशाश्वेध मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन के शिव मंदिर, ललिता पीठ केपारदेश्वर महादेव, बरगद घाट किनारे नर्मदेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दर्शन, पूजन-अर्चन किया। सोमवार को मंदिर परिसर सहित घरों में भी रुद्राभिषेक सहित विविधतापूर्ण धार्मिक अनुष्ठान हुुए।
विज्ञापन


मनकामेश्वर महादेव को छप्पन भोग परसों
यमुना किनारे पौराणिक महत्व के देवाधिदेव महादेव के मनकामेश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार प्रदोष को महादेव को चांदी के आभूषणों से मनोहारी शृंगार किया जाएगा। मंदिर के प्रभारी ब्रह्मचारी श्रीधरानंद जी ने बताया कि शृंगार और कोरोना के समूल नाश के लिए प्रार्थना के बाद महादेव को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें