फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आसमानी सफर पर संकट, 14 विमान निरस्त, 16 दिन बाद समय से पहले पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस

Sat, 06 Jan 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घने कोहरे की वजह से विमान सेवा कुछ ज्यादा ही प्रभावित हुई है। शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर इंडिगो की मुंबई, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, देहरादून, भोपाल, बंगलुरू दोनों ओर से निरस्त रही। एयरपोर्ट पर मुंबई, भोपाल आदि फ्लाइट के यात्री सुबह दस बजे के बाद पहुंच गए थे।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण दिन भी लाइट जलाकर चलते रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब दृश्यता की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सभी 14 विमान निरस्त रहे। यह विमान इंडिगो थे। लगातार तीसरे दिन इंडिगो के एक भी विमान का संचालन न होने से यात्रियाें को काफी परेशानी हुई। खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो ने शनिवार को संचालित सभी 14 विमानों को निरस्त करने की घोषणा कर दी है। हालांकि, ट्रेन संचालन पहले के मुकाबले कुछ बेहतर जरूर रहा। 16 दिन बाद नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस समय से जंक्शन पहुंच गई।

विज्ञापन


घने कोहरे की वजह से विमान सेवा कुछ ज्यादा ही प्रभावित हुई है। शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर इंडिगो की मुंबई, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, देहरादून, भोपाल, बंगलुरू दोनों ओर से निरस्त रही। एयरपोर्ट पर मुंबई, भोपाल आदि फ्लाइट के यात्री सुबह दस बजे के बाद पहुंच गए थे, लेकिन इंडिगो प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सभी विमान आज निरस्त हैं। वहीं यूपी रोडवेज की रात्रिकालीन सेवा भी पिछले कुछ दिनों से तकरीबन बाधित है। शुक्रवार को प्रयागराज परिक्षेत्र की रात में चलने वाली 36 बसें निरस्त रहीं।

दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी शुक्रवार को कुछ हद तक कम रही। 16 दिन के बाद जंक्शन पर प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे से पहले पहुंच गई। ट्रेन 6.35 बजे यहां पहुंची। मेरठ से आने वाली संगम एक्सप्रेस और देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस भी समय पर पहुंची। वहीं रीवा एक्सप्रेस 45 मिनट, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 1.15 घंटे, बीकानेर-प्रयागराज 3.15 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 1.10 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 55 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी 2.25 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 45 मिनट, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत पांच मिनट तक लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें