लंबित आपराधिक मामले चिंता का विषय
चीफ जस्टिस ने कहा कि मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आपराधिक मामलों से संबंधित लंबित मामलों के बारे में कोई उंगली नहीं उठाना अथवा दोष नहीं देना चाहता, जो बहुत चिंताजनक है। हां, मैं इलाहाबाद बार और बेंच से अनुरोध करता हूं कि एक साथ काम करें और इस मुद्दे को हल करने में सहयोग करें। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए उच्च न्यायालय में इस परिसर की स्थापना इलाहाबाद बार को फिर से सक्त्रिस्य करेगी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की सुविधा प्रदान करेगी। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मल्टीलेवल पार्किंग सिस्टम सहित नए हाईकोर्ट भवन का निर्माण करते समय महिलाओं और दिव्यांग अधिवक्ताओं की जरूरतों पर विचार किया गया है।
राष्ट्रपति ने दिया लोकहितकारी सुझाव
चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का स्थानीय भाषाओं में अनुवाद करना राष्ट्रपति का विचार था, जो अब क्रियान्वित किया जा रहा हैैं। मैने सोचा था कि उन्होंने किसी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की होगी। लेकिन वह वास्तव में एक ग्रामीण स्कूल में पढ़ते थे। उन्होंने पहली बार कक्षा 10 में बिजली देखी। उन्होंने राष्ट्रपति को निरंतर प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।