फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसेनगंज में महिला से लूटपाट

Mon, 23 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के जानसेनगंज चौराहे पर सोमवार को शाम महिला को लूट लिया गया। बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनके हाथ से सोने की चार चूड़ियां उतरवा लीं और भीड़ में गुम हो गए। दहशत के मारे महिला चीख भी नहीं सकी। वह कोतवाली से शाहगंज थाने के बीच रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दौड़ती रहीं। मामला एसपी सिटी के पास पहुंचा तो एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि टप्पेबाजी का है।
विज्ञापन


लूट रानीमंडी के रहने वाले ऑटोमोबाइल कंपनी के मैनेजर नरेश शर्मा की पत्नी माया शर्मा के साथ हुई। माया शर्मा शाम को अपने बेटे स्वपनिल के लिए प्रतियोगी परीक्षा का फार्म खरीदने गई थीं। माया शर्मा के मुताबिक वह जानसेनगंज चौराहे से अपने घर की ओर बढ़ रही थीं तभी एक युवक रास्ते में आ गया और उनसे खाना मांगने लगा। वह आगे बढ़ीं तो युवक ने पीछे से कहा कि खाना नहीं है तो रुपये ही दे दीजिए। वह उसको नजरअंदाज करती रहीं। इसी बीच दो युवक पीछे आए और तमंचा सटा दिया।

भीड़ भरे बाजार में उनसे चूड़ियां उतरवा ली गईं। उन्होंने लूट के बाद बेटे को फोन करके बुलाया। बेटा आया और उनको लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। वहां से उनको शाहगंज थाने भेज दिया गया। शाहगंज पहुंचने पर उनको लीडर रोड चौकी पर जाने को कहा गया। लीडर रोड चौकी से कहा गया कि मामला कोतवाली का है। इसी बीच शिकायत एसपी सिटी राजेश यादव के पास पहुंची। उन्होंने कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। रात में ही एफआईआर दर्ज कर ली गई लेकिन पुलिस मामले को टप्पेबाजी बता रही है। पुलिस का कहना है कि धोखे से उनकी चूड़ियां बदल दी गईं। हालांकि माया शर्मा का कहना है कि चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस उसकी जांच कर हकीकत का पता लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें