फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यमुनापार में मेजा खास की एक बुजुर्ग महिला दबंगों से परेशान होकर बेटी के साथ सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर बुधवार दोपहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला को मिट्टी का तेल खुद पर डालते पर देख ड्यूटी पर तैनात सिपाही दौड़े। सिपाहियों ने महिला के हाथ बोतल छीनकर महिला पुलिस को बुलाया। महिला थाने में महिला ने बताया कि उसकी बेटी को उसके चचेरे ससुर ने अपनी जमीन वसीयत कर दी थी।  
विज्ञापन
वह मकान बनाकर रहती थी। आरोप है कुछ लोग बेटी को जमीन वसीयत करने की बात से खुन्नस रखते थे। वे उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। आरोप है कि उन्हीं दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान गिरा दिया। उसने मेजा पुलिस से शिकायत किया था। एक बार पुलिस ने मदद कर कब्जा दिला दिया। दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया। महिला ने मेजा पुलिस और अफसरों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर वह आत्मदाह करने पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का कहना है कि मामले को अफसरों के संज्ञान में पहुंचा दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें