फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दी डॉक्टर पति की हत्या की सुपारी, दो हिरासत में

Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
शिवकुटी में एक महिला ने अपने ही डॉक्टर पति की हत्या की सुपारी पांच लाख रुपये में बदमाशों को दी। पति की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस टीम ने महिला के करीबी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर में ही पति ने पत्नी को नामजद करते हुए जानलेवा हमला और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की बात से इंकार करती रही। मूल रूप से नवाबगंज के रहने वाले गुरूसागर जायसवाल पुत्र महादेव प्रसाद जायसवाल होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। वह शिवकुटी के तेलियरगंज शंकरघाट के पास रहते हैं और घर से कुछ दूरी पर ही क्लीनिक चलाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले सोरांव निवासी सीमा जायसवाल से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का बर्ताव ठीक नहीं था। करीब चार साल पहले वह सामान समेटकर डॉक्टर के नवाबगंज स्थित घर चली गई और वहीं रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर को कई बार उनकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर में डॉक्टर सिविल लाइंस से लौट रहे थे। तीन बजे के करीब वह पतंजलि स्कूल के पास पहुंचे थे कि तभी दो बाइकों से आए चार व्यक्तियों ने उन पर फायर झोंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावर सिविल लाइंस से ही उनके पीछे लगे थे। साथ ही उन्हें पूरा विश्वास है कि यह हमला उनकी पत्नी ने ही कराया। वह पहले भी जान से मरवाने की धमकी दे चुकी है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सीमा व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने रात में ही नवाबगंज से महिला के करीबी व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि नवाबगंज में रहने के दौरान ही डॉक्टर की पत्नी की एक गवर्नमेंट प्रेस कर्मचारी से नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनोें ने मिलकर डॉक्टर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके तहत पत्नी ने डॉक्टर पति की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी। जिस पर उसके करीबी ने अपने एक दोस्त के माध्यम से डॉक्टर पर जानलेवा हमला कराया। उधर देर रात तक महिला की तलाश में छापेमारी की जाती रही। हालांकि पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें