फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहीं 39 मोस्ट वांटेड महिलाएं, चार पर 50 हजार का इनाम

Mon, 16 Nov 2026 01:40 PM IST
विनोद सिंह विनोद कुमार तिवारी, प्रयागराज

सार

पुरुष अपराधियों के साथ अब महिला आरोपियों की तलाश भी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। प्रदेश में गंभीर अपराधों के 39 मामलों में वांछित महिलाएं वर्षों से फरार हैं। इनमें माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की पत्नियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
मोस्ट वांटेड महिलाएं पुलिस की पकड़ से दूर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध के मामलों में वांछित महिलाओं की लंबी सूची पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हत्या, दहेज हत्या, गैंगस्टर, धोखाधड़ी, विस्फोटक अधिनियम और देह व्यापार जैसे गंभीर मामलों में आरोपी प्रदेश की 39 महिलाएं अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें प्रयागराज जोन की नौ महिलाएं शामिल हैं। चार महिलाओं पर 50-50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है।

इनमें कुछ महिलाएं दो साल से तो कुछ 11 साल तक से फरार हैं। कई मामलों में उनके पतियों पर भी इनाम घोषित किया गया है। प्रयागराज जोन के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिले की नौ महिलाएं पुलिस की इनामी सूची में शामिल हैं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई वारदात के मामले में मध्य प्रदेश की निवासी एक महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। धूमनगंज थाने में विस्फोटक अधिनियम के मामले में वर्ष 2023 से फरार महिला पर 50 हजार रुपये का इनाम है। इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में मेरठ के नौचंदी क्षेत्र की महिला पर 25 हजार रुपये और प्राणघातक हमले के मामले में एक अन्य महिला पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुई चोरी के मामले में अतरसुइया क्षेत्र की महिला पर 20 हजार रुपये का इनाम है। वहीं, शिवकुटी में वर्ष 2024 की एक घटना में गोविंदपुर की महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

प्रतापगढ़ कोतवाली के वर्ष 2025 के मामले में एक युवती और हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 के प्राणघातक हमले के मामले में एक महिला पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। एसीपी विजय ढुल का कहना है कि इनामी महिलाओं के मामलों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अतीक और मुख्तार की पत्नियां भी इनामी सूची में

इनामी महिलाओं की सूची में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का नाम भी शामिल है। शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह वर्ष 2023 से फरार बताई जा रही है। वहीं, आफसा पर भी 50 हजार रुपये का इनाम है और वह वर्ष 2022 से पुलिस की पकड़ से बाहर है।

अतीक के भाई अशरफ की पत्नी रूबी उर्फ जैनब पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह वर्ष 2023 से फरार बताई जा रही है।

पति-पत्नी दोनों पर इनाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

इनामी सूची में ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिनमें पति और पत्नी दोनों पुलिस के लिए वांछित हैं। बाराबंकी के एक मामले में आरोपी महिला और उसके पति पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के एक मामले में महिला और उसके पति पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है।

वाराणसी के चेतगंज निवासी एक युवती पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लखनऊ जोन में अयोध्या, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी समेत कई जिलों की महिलाएं लंबे समय से फरार हैं। अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हत्या समेत अलग-अलग मामलों में कई महिलाओं पर इनाम घोषित है। कुछ मामलों में एक साथ तीन से चार महिलाएं भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें