फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने दो साल के बच्चे को मार डाला

Fri, 22 May 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। बहन ने पैसे देने से इनकार किया तो बौखलाए युवक ने बेरहमी की हद कर डाली। उसने दोपहर में बहन को दो बच्चों समेत मायके से ससुराल पहुंचाया। फिर वहीं अपने दो साल के भांजे की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। बहन ने बेटे की रक्तरंजिश लाश देख शोर मचाया तो वह घर से निकलकर बाइक पर भाग निकला। देर रात तक वह पकड़ में नहीं आ सका। इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन


फूलपुर में सुल्तानपुर सरकोवीर गांव में रहने वाला भोलानाथ शहर में रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उसकी ससुराल बौड़ई गांव में है जहां साले रामकैलाश की पत्नी ने पिछले हफ्ते बेटे को जन्म दिया था। इसी मौके पर भोलानाथ की पत्नी शकुंतला दो बच्चों अमित (4) और अंकित (2) के साथ मायके गई थी। बृहस्पतिवार को वह भाई रामकैलाश के साथ दोनों बच्चों समेत बाइक पर ससुराल के लिए चली।

दोपहर करीब साढे़ बारह बजे घर पहुंचने के बाद वह छोटे बच्चे अंकित को उसके मामा रामकैलाश के पास कमरे में छोड़कर निकट स्थित हैंडपंप से पानी लेने चली गई। बड़ा बेटा अमित भी उसके साथ चला गया। कुछ देर बाद वह कमरे में लौटी तो अंकित खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर पर दो गहरे घाव थे। पास में ही कुल्हाड़ी पड़ी थी। यह देख रोते-कलपते शकुंतला बाहर निकली तो अपने भाई रामकैलाश को भागते देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। मगर सबके देखते ही देखते रामकैलाश बाइक पर भाग गया।
विज्ञापन


दो साल के मासूम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। हर व्यक्ति बच्चे के मामा की इस हैवानियत से सन्न था। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर अभय श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे की मां शकुंतला ने बताया कि रामकैलाश अक्सर घर आकर उससे पैसे मांगता था। बृहस्पतिवार को भी ससुराल पहुंचाने के बाद उसने पांच सौ रुपये की मांग की तो उसने लाचारी जता दी। शायद इसी वजह से रामकैलाश ने यह क्रूरता कर डाली। वह मानसिक रूप से भी कमजोर है। बच्चे के पिता भोलानाथ की ओर से तहरीर लेकर पुलिस ने रामकैलाश के खिलाफ मुकदमा लिखा है। पुलिस ने रात तक कई जगह छापे मारे मगर वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें