फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बेकाबू फार्च्यूनर पलटी, एक की मौत

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हंडिया-कोखराज हाईवे पर सोरांव में अलीपुर गांव के सामने मंगलवार दोपहर बेकाबू फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी हाईवे पर लगी बैरीकेडिंग तोड़ते हुए नीचे चली गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सोरांव के सरसा गांव के रहने वाले इदरीश ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। उनकी कई ट्रकें चलती हैं। सोमवार को उनकी एक ट्रक फतेहपुर में खराब हो गई थी। उनका बेटा मुकीम (25) फार्च्यूनर से मिस्त्री और दोस्त के साथ फतेहपुर गया था। ट्रक बनवाने के बाद वह लौट रहा था। कोखराज-हंडिया हाईवे पर सोरांव में अलीपुर गांव के सामने फार्च्यूनर अनियंत्रित हो गई और बैरीकेडिंग तोड़ते हुए नाले में चली गई। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे।

फार्च्यूनर में फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला गया। फार्च्यूनर सवार मुकीम, शमीम, विजय बहादुर, और मोहम्मद हुसैन खून से लथपथ तड़प रहे थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मुकीम को मृत घोषित कर दिया। मुकीम के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घायलों में शमीम की हालत नाजुक बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें