फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नैनी। कोतवाली क्षेत्र के मेवालाल की बगिया चौराहे पर शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। उनकी बाइक ट्रक के पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। चौराहे पर मौजूद पिकेट के सिपाहियों संग स्थानीय लोगों ने युवकों को इलाज के लिए ले जाने लगे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी राजेंद्र कुमार पटेल (28) पुत्र कृष्ण कुमार पटेल शनिवार को अपने मित्र प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव (25) पुत्र सुभाष यादव के साथ बाइक से करछना स्थित अपने-अपने कार्यालय जा रहे थे। राजेंद्र स्वच्छ भारत मिशन करछना खंड का प्रेरक  जबकि अशोक करछना के ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर था। दोनों युवक संविदा पर कुछ दिन पहले ही भर्ती हुए थे। वे जैसे ही मेवालाल की बगिया चौराहे के समीप पहुंचे। अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी बीच दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। इससे वे सड़क पर गिर गए और ट्रक उनको रौंदते हुए निकल गया। दोनों की मौत हो गई। उनकी बाइक पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद चौराहे पर मौजूद सिपाहियों ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक में फंसी बाइक को जैसे-तैसे निकाला और ट्रक थाने ले आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें