फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू हॉस्टल में दो छात्रों को पीटा, फायरिंग की

Mon, 03 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हाथी पार्क के सामने स्थित हिंदू हॉस्टल में वर्चस्व के चक्कर में लगातार दूसरी रात बखेड़ा हो गया। रविवार रात दो छात्रों को हॉस्टल के भीतर हॉकी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। कई फायर हुए जिससे खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस पहुंची। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया। हॉस्टल के दूसरे छात्रों ने कमरे और बाहर की बिजली बंद कर दी जिससे पुलिस अंदर जाने से हिचक रही थी। आधी रात बाद पुलिस फोर्स हॉस्टल में घुसी।
विज्ञापन


रात करीब ग्यारह बजे हिंदू हॉस्टल में गोलियां चलने पर किसी ने कंट्रोल रूम में खबर दी तो यूपी 100 की गाड़ियों के साथ कर्नलगंज, जार्जटाउन, सिविल लाइंस थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। हॉस्टल में दो छात्र पीयूष रंजन और शशांक मिश्रा घायल मिले। उन्हें उठाकर निकट स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया मगर वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। फिर घायल छात्रों को एसआरएन अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। उन्हें डंडे और हॉकी से पीटा गया था। उन दोनों से हमलावर छात्रों के नाम पूछकर पुलिस ने हॉस्टल में घुसने की कोशिश की मगर बिजली ही बंद कर दी गई। किसी तरह से पुलिस ने रोशनी कराकर हॉस्टल में छापेमारी की। पुलिस को पता चला है कि दबदबा बनाने के लिए छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा है। शनिवार देर रात भी मारपीट और फायरिंग की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें