फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मैच खेलकर लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 28 Nov 2026 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मैदान पर दोस्तों के साथ मैच खेलकर लौट रहे दो युवकों की खुशियां चंद पलों में मातम में बदल गईं। कालिंदीपुरम ओवरब्रिज पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सार्थक केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी करण श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
सार्थक केसरवानी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंदीपुरम ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों धूमनगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी पीएसी के मैदान पर मैच खेलकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डांडी निवासी सार्थक केसरवानी (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालिंदीपुरम निवासी करण श्रीवास्तव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


करण को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सार्थक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सार्थक एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था, जबकि करण एक निजी मोबाइल कंपनी में प्रमोटर है। बताया जा रहा है कि मैच खेलने के बाद मैदान से लौटते समय सार्थक ने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें