ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान बालसन चौराहे से बाइक सवार एक युवक को पिस्टल के दबोच लिया। पिस्टल के साथ युवक के पकड़े जाने की खबर से चौराहे पर खलबली मच गई। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक दरोगा ने एक बाइक पर तीन युवकों को बैठा देखा रोका तो सहम गए। पीछे बैठे युवक बाइक से कूदकर भाग निकले। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक चालक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। एसएसपी ने पिस्टल के साथ युवक को पकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिस की टीम को 1 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा किया है।
एसपी ट्रैफिक राजकमल यादव ने बताया कि ट्रैफिक दरोगा इंद्रजीत यादव, सिपाही शिवाकांत, वीरेंद्र मिश्र और ज्ञानेश शुक्ला के साथ बालसन चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आनंद भवन की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। इस पर दरोगा ने उनको रोका। इस पर पीछे बैठे दोनों युवक भाग निकले। बाइक चला रहे युवक को ट्रैफिक पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई उसके तो पास एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुआ। चौराहे पर पिस्टल के साथ युवक के पकड़े जाने की खबर से सनसनी फैल गई। पकड़ा गया देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह न्यू कॉलोनी थाना कोतवाली प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह ताराचंद्र हॉस्टल में रहता है।