फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर चैटिंग से रोका तो खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 25 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्तों से चैटिंग के लिए फटकारने से दुखी होकर नौवीं कक्षा के छात्र ने खुद को गोली से उड़ा दिया। नैनी इलाके के मानस नगर में बुधवार रात छात्र विमल शुक्ला ने पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। शव वापस ले जाने पर घर में कोहराम मच गया। नैनी थाने की पुलिस ने मौके पर जांच के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


मानस नगर में रहने वाले अधिवक्ता विजयकांत शुक्ला के दो बेटों में विमल (15) बड़ा था। वह स्थानीय महर्षि विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा का छात्र था। उससे छोटा शैलेश पांचवी कक्षा में पढा़ई कर रहा है। बुधवार को शैलेश खीरी के पंवारी गांव में अपने दादा-दादी के पास चला गया था। रात करीब आठ बजे ऐसा वाकया हुआ कि परिवार में हाहाकार मच गया। इंस्पेक्टर नैनी सिद्धार्थ ने बताया कि विमल मोबाइल पर अपने फेसबुक फ्रेंड्स से चैटिंग करता रहता था।

इस बारे में कई बार उसे माता-पिता ने टोका कि चैटिंग तो ठीक लेकिन पढ़ाई पर भी ध्यान दे। मगर फेसबुक का उस पर यूं नशा चढ़ा था कि वह मौका मिलते ही मोबाइल पर फेसबुक खोलकर बैठ जाता था। बुधवार रात करीब आठ बजे भी उसे फेसबुक पर चैटिंग करते देख मां नीलम ने टोका मगर वह नहीं माना। इस पर मां ने उसे डांट दिया। बस इतनी सी बात पर विमल तैश में आ गया।
विज्ञापन


वह कमरे से पिस्टल लेकर बरामदे में पहुंचा और अपने सिर पर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज पर नीलम कमरे से बाहर निकलीं तो विमल को खून से लथपथ पड़ा देख सन्न रह गईं। पिता विजयकांत लहूलुहान पड़े बेटे को उठाकर शहर में निजी अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहां से शव वापस घर ले जाया गया। गम में पिता विजयकांत भी बेसुध हो गए। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। विमल के चाचा पंकज समेत खीरी से भी परिवार और रिश्ते के तमाम लोग आ गए। खबर पाकर मौके पर पहुंचे सीओ करछना समरबहादुर ने बताया कि पिस्टल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें