फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से अटैची लेकर उचक्का फरार

Wed, 25 Mar 2015 11:43 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाइवे पर पंचर बनवा रहे बरेली के पंजाबपुरा निवासी पीएन तिवारी की कार से उचक्का आगे सीट पर रखी अटैची लेकर फरार हो गया। अटैची में 16 हजार की नगदी, एटीएम आदि सामान था। उचक्के की फुटेज पास स्थित एक पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज लेकर उचक्के की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पीएन तिवारी ने बताया कि शहर के मोहल्ला केसरी सिंह में अस्थाई रूप से रहते हैं। वह अपनी कार से परिवार समेत लखीमपुर जा रहे थे। असम हाइवे पर आसाम पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर उनकी कार का पहिया पंचर हो गया। जिस पर वह एक पेट्रोल पंप के निकट पंचर बनवाने लगे। इस दौरान कार की डिग्गी में रखी अटैची निकालकर अगली सीट पर रख दी।

पंचर बनने के बाद देखा तो अटैची गायब मिली। अटैची में 16 हजार रुपये, कागज, एटीएम कार्ड, पासबुक, कपड़े आदि थे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उचक्के की तस्वीर अटैची ले जाते हुए दिखी है। फुटेज निकलवाकर उचक्के की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें