फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण की कोशिश

Fri, 29 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
सिविल लाइंस में कानपुर रोड पर ऑटो सेल्स चौराहे के पास बोलेरो सवार आधा दर्जन युवकों ने बाइक सवार युवकों को घेर लिया और लात-घूंसों से पीटने लगे। एक युवक को बोलरों में खींचने की कोशिश की गई। युवक ने शोर मचाया आसपास के लोग ईंट-पत्थर लेकर दौड़े। भीड़ को पथराव करते देख बदमाश बोलेरो छोड़कर भाग निकले। एक बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने बदमाशों की बोलेरो पर गुस्सा उतारा। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ का मोहम्मद शरीफ  टवेरा गाड़ी का मालिक है। उसकी गाड़ी एक हिन्दी दैनिक अखबार में लगी है, जो रोजाना कानपुर जाती है। वह एक मामले की पैरवी में बाइक से अपने दोस्त आकाश के साथ सिविल लाइंस में डीआईजी ऑफिस जा रहा था। कानपुर रोड पर पहुंचा था तभी बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घेर लिया। लात-घूंसों से पीटने के बाद मोहम्मद शरीफ को बदमाश बोलेरो में खींचने लगे। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। सरेआम युवक का अपहरण होते देख आसपास के लोग ईंट-पत्थर लेकर दौड़े। भीड़ को गुस्से में देख हमलावर पैदल ही भागे। भीड़ ने दौड़ाकर एक बदमाश को दबोच लिया। लोगों ने बोलेरो में भी तोड़फोड़ की। पकड़े गए आरोपी का नाम राजू बताया जा रहा है।

कंट्रोल रूम की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस बोलेरो और पकड़े गए आरोपी को लेकर थाने गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। प्रारंभिक जांच में मारपीट की बात सामने आई है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं पीड़ित ने बताया कि उसने पहले एक मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस मामले में समझौते के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और मोबाइल पर धमकी दी जा रही है। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस अफसरों से भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें