फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साइबर शातिरों को पुलिस ने दबोचा

Sat, 01 Aug 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। साइबर क्राइम सेल और मांडा पुलिस ने एटीएम हैंग कर नगदी उड़ाने वाले गिरोह के पांच शातिरों को दबोचा है। पकड़े गए शातिर एटीएम बूथ में मदद के बहाने घुस जाते हैं। एटीएम को हैंग कर मदद के बहाने पासवर्ड और एटीएम कार्ड ले लेते हैं। फिर धोखे से बदल कर दूसरा एटीएम कार्ड थमा देते हैं। पकड़े गए शातिर अब लाखों रुपये निकाल चुके हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने में एसएसपी केएस इमैनुएल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए शातिर प्रतापगढ़ कोतवाली के भदोही का मनोज कुमार सिंह उर्फ मुन्ना और अमित कुमार सिंह, जौनपुर में बक्शा थाना के बेलहटा गांव का अतुल सिंह उर्फ सीबी सिंह, प्रतापगढ़ के सराय देवराय का नवनीत कुमार सिंह और प्रतापगढ़ के मांधाता इलाके के घाटमपुर का राकेश कुमार सिंह उर्फ नागा हैं। साइबर क्राइम सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय को बृहस्पतिवार रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मांडा के हेमपुर गांव के पास एटीएम हैंग कर नगदी लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य बोलेरो के साथ मौजूद हैं।

इस एसआई ज्ञानेंद्र राय ने सिपाही राजेश कुमार,मो.मोईद, प्रीतम सिंह, सोनू, इंद्रमणि उपाध्याय, आमोद कुमार और एसओ मांडा गणेश सिंह के साथ घेरेबंदी कर पांचों को दबोच लिया। तलाशी में पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथ के अंदर घुसकर मशीन को हैंग कर देते हैं। इसके बाद सीधे-सादे लोगों को मदद करने के बहाने पासवर्ड पूछ लेते हैं। इसके बाद धोखे से बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा देते हैं। पकड़े गए शातिरों ने बताया कि कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव,रायबरेली समेत कई जनपदों में घूमकर यह क ाम करते हैं। शिवकुटी, मांडा, मेजा और मांडा मे पिछले दिनों हुई घटना में एटीएम के  सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इन्हीं बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अब तक लगभग 25 लाख रुपये दूसरों के खाते से निकाल चुके हैं।
विज्ञापन


 कोतवाली  पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चार बाइक, एक प्लेजर और एक एक्टिवा बरामद गाड़ी बरामद की है। पकड़े आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी केएस इमनैनुएल ने बताया कि चौकी प्रभारी बादशाही मंडी अरविंद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरगंज राधेश्याम वर्मा, चौकी प्रभारी सूरज कुंड सतीश कुमार राय को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर जीरो रोड बस स्टेशन वैष्णो देवी मंदिर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में करेली के पूरामनोहर दास अकबरपुर के मो.आकिब,खुल्दाबाद के भुसौली टोला के मो.अनवर उर्फ रानू और अंकित विश्वकर्मा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें